Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क: कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 22 जनवरी 2026।
जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुरुवार को सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, अतिथियों के लिए निर्धारित स्थान, वाहनों की पार्किंग, झांकियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस समारोह जिले का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसे अनुशासन, समन्वय और गरिमा के साथ आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने निगमायुक्त आशुतोष पांडेय को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, साज-सज्जा, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। परेड में सीआईएसएफ, पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे किया जाएगा।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़वासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासन की योजनाओं की चलित झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को रोशनी से सजाया जाएगा। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष तथा नगरीय निकायों में महापौर या अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]