Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लगातार पाँचवें दिन बिलासपुर जिले में राइस मिलरों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, सिरगिट्टी क्षेत्र की राइस मिल सील

Author Image
Written by
Chandramani Mahant

बिलासपुर, 17 जनवरी 2025/

Advertisement Box

शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के उठाव, परिवहन एवं भंडारण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में लगातार पाँचवें दिन राइस मिलरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी क्षेत्र में संचालित एक राइस मिल को सील किया गया है।

शासन द्वारा धान उठाव कार्य की निगरानी के लिए आईसीसीसी कमांड सेंटर का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से समितियों से धान उठाने वाले वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग की जा रही है। वाहन द्वारा धान उठाने के पश्चात अधिक समय तक एक ही स्थान पर रुकने अथवा निर्धारित क्षमता से अधिक धान के परिवहन की स्थिति में आईसीसीसी पोर्टल पर ऑनलाइन अलर्ट प्रदर्शित होता है। ऐसे मामलों में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कलेक्टर महोदय के निर्देश पर दिनांक 16 एवं 17 जनवरी 2025 को लगातार दो दिनों तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलासपुर श्री मनीष साहू के नेतृत्व में तहसीलदार बिलासपुर श्री प्रकाश साहू, खाद्य निरीक्षक श्री मंगेश कांत एवं श्रीमती ललिता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से सिरगिट्टी क्षेत्र में संचालित कटरन मिलिंग हेतु पंजीकृत राइस मिल अमरनाथ एग्रो प्रोडक्ट की जांच की गई।

जांच के दौरान राइस मिल परिसर में वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों से उठाए गए धान का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि मिलर द्वारा कुल 1,46,650 बोरी (58,600 क्विंटल) धान का उठाव किया गया था, जबकि मिल परिसर में केवल 1,35,207 बोरी (54,082.8 क्विंटल) धान ही उपलब्ध था। इस प्रकार 11,443 बोरी (4,577.2 क्विंटल) धान मिल परिसर में अनुपस्थित पाया गया।

मिल संचालक श्री संजीत मित्तल द्वारा किया गया यह कृत्य छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित राइस मिलर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है तथा धान की रिसायकलिंग की आशंका को देखते हुए राइस मिल अमरनाथ एग्रो प्रोडक्ट को सील कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के परिवहन एवं रख-रखाव में अनियमितता बरतने वाले मिलरों के विरुद्ध इसी प्रकार जांच एवं सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]