Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा में अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा प्रहार एसडीएम तन्मय खन्ना ने दिखाई सख्ती, नदी पार कर ट्रैक्टर पकड़ने की कार्रवाई

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 17 जनवरी 2026/
कटघोरा अनुविभाग अंतर्गत जुराली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन ने आज बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना (आईएएस) के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि शासन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जुराली घाट क्षेत्र में 6 से 7 ट्रैक्टर अवैध रूप से नदी से रेत का उत्खनन करते हुए पाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम श्री खन्ना ने तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही ट्रैक्टर चालकों में अफरा-तफरी मच गई और अधिकांश चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार होने लगे।

Advertisement Box

इस दौरान एसडीएम श्री तन्मय खन्ना ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए नदी पार कर दूसरे छोर पर उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया। उक्त ट्रैक्टर का वाहन क्रमांक CG 12 BU 6784 है, जो मौके पर एक ट्रिप रेत छोड़कर भाग गया था। ट्रैक्टर को विधिवत जप्त कर थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया। वाहन पर अंकित जानकारी “श्री कृष्णा ट्रैक्टर” के आधार पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि ट्रैक्टर भरत प्रजापति के स्वामित्व का है।

कार्रवाई के दौरान अन्य ट्रैक्टर चालक भी अपने वाहन और मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। प्रशासन द्वारा जब्त किए गए मोबाइल फोन के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, ताकि सभी दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

एसडीएम श्री तन्मय खन्ना ने थाना प्रभारी कटघोरा को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करने वालों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासन की तत्परता और साहसिक कदम की सराहना की है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]