Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यातायात सुधार को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत की सख्त पहल प्रस्तावित सड़कों, पुलों व प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 16 जनवरी 2026/
शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज महत्वपूर्ण पहल करते हुए दर्री से बरमपुर तक प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे शहर के वैकल्पिक मार्ग विकसित हो सकें और यातायात का भार कम हो।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि यह मार्ग पूर्ण होने के बाद शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कर कार्य में विलंब न किया जाए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने डीएमएफ मद अंतर्गत प्रस्तावित दर्री डेम मार्ग से ध्यानचंद चौक होते हुए बालको के बजरंग चौक तक के सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

इसी क्रम में कलेक्टर ने बेलगिरीनाला–ढेंगुरनाला पुल के मरम्मत कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए और समयबद्ध तरीके से कार्य शुरू कर उसे शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे यातायात बाधित न हो।

कलेक्टर श्री दुदावत ने भुलसीडीह स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण होना चाहिए।

इसके साथ ही बरबसपुर में प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर स्थल का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के विकसित होने से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम बनेगी।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम के वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

यह निरीक्षण कलेक्टर की सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]