Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का भव्य समापन 12 जनवरी को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

बालोद, 11 जनवरी 2025।
जिला मुख्यालय बालोद के समीप स्थित ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2025 तक आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन समारोह सोमवार 12 जनवरी को संपन्न होगा। इस विशाल और रंगारंग आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जंबूरी का औपचारिक समापन करेंगे। यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement Box

समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन करेंगे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग, भारत स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खण्डेलवाल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। इसके अलावा संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, डौण्डीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राज्य मुख्य आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केके मिश्रा, सेक्रेटरी जनरल प्रेसिडेंट इन काउंसिल श्री पी.आर. सिंघानिया, कार्यकारी निदेशक श्री अमर वी. छेत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल भी समारोह में सहभागिता करेंगे।

जंबूरी के चतुर्थ दिवस सोमवार 12 जनवरी को प्रातः 09 बजे युवा संवाद एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष सत्र में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में तथा भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खण्डेलवाल अध्यक्षता करते हुए देशभर से आए रोवर-रेंजर्स को कैरियर निर्माण, नेतृत्व विकास एवं जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इसी दिन सांध्यकालीन बेला में शाम 08 बजे महाशिविर ज्वाल का आयोजन किया जाएगा, जो जंबूरी का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि यह प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक दायित्व को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजर्स के सहभाग से यह आयोजन बालोद जिले के लिए गौरव का विषय बना है।

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]