Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेलो इंडिया अस्मिता जोनल किकबॉक्सिंग में कोरबा का ऐतिहासिक प्रदर्शन पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दी भावपूर्ण बधाई

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 06 जनवरी। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवांवित किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 से 29 दिसंबर 2025 तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दमन-दीव, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा सहित छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Advertisement Box

इस प्रतियोगिता में सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी, कोरबा के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। एकेडमी की हर्षिता यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू एवं कर्रा तेजस्विनी ने अलग-अलग वजन वर्गों में कांस्य पदक जीतकर कोरबा जिले का नाम रोशन किया।

इसके अलावा दिव्या कर्ष, कृति शर्मा, मानसी यादव, नूतन तिवारी, सिद्धि सिंह सोनवानी, वी. संभवी, वी. ज्ञानवी, अंशिका चंद्रा एवं माही जायसवाल ने भी विभिन्न मुकाबलों में सशक्त प्रदर्शन कर जिले की खेल प्रतिभा को मजबूती प्रदान की। खिलाड़ियों की खेल भावना, आत्मविश्वास और समर्पण की खेल विशेषज्ञों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गई।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी पांच खिलाड़ियों का चयन मार्च माह में चेन्नई में आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के पश्चात सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री तारकेश मिश्रा तथा क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्री बलराम विश्वकर्मा के साथ कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से सौजन्य भेंट करने पहुंचे। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कोरबा के खिलाड़ी आज प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी रोशन करेंगे तथा जिला प्रशासन खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

इस सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर.के. साहू, सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]