
कोरबा
कटघोरा विकासखंड अंतर्गत दीपका नगर में आज अशासकीय विद्यालय संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तृतीय वर्ष का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अशासकीय विद्यालयों से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ गणमान्य नागरिक एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में ज्योति नंद दुबे जी (पूर्व अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग छत्तीसगढ़), राजेंद्र सिंह राजपूत जी (अध्यक्ष, नगर पालिका निगम दीपका), अक्षय दुबे जी (जिला अध्यक्ष, अशासकीय विद्यालय संघ जिला कोरबा), श्रीमती संगीता साहू (उपाध्यक्ष, नगर पालिका निगम दीपका), अरुणीश तिवारी एवं ज्योति तिवारी (पार्षदगण), श्रीमती कल्पना बेंजामिन (नोडल अधिकारी दीपका), श्री प्रेमचंद साहू (थाना प्रभारी दीपका) तथा सत्य प्रकाश सिंह (संयोजक, चरक संहिता) विशेष रूप से शामिल रहे। साथ ही ब्लॉक के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य विधि अनुसार किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहीं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह, समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से शिक्षकों के कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं मंचीय प्रस्तुति क्षमता में वृद्धि होती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी पड़ता है। शिक्षक जब स्वयं रचनात्मक और आत्मविश्वासी होते हैं, तभी वे विद्यार्थियों को बेहतर दिशा दे पाते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भौनेन्द्र डहरवाल, एस.आर. अमित, सुनीता यादव, नारायण चंद्रा, आर.एस. मनहर, ममता मनहर, प्रतिभा यादव, रेनू तिवारी, आकाश पांडे, पुष्पा श्रीवास, जगतराम साहू, शैलेंद्र द्विवेदी, सत्यासाक्षी नाग, मनोरा लकड़ा, मोंटू प्रसाद, पी.एच. द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष धर्म तिवारी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी श्री आशीष साहू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समय के अनुरूप शिक्षकों का भी छात्रों की भांति सर्वांगीण विकास आवश्यक है। अंत में यह भी बताया गया कि आगामी वर्षों में अशासकीय विद्यालय संघ द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जिसमें पूरे जिले के शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।




















