Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा/
शिक्षा के प्रोत्साहन और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत तनेरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विद्यार्थियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत पवन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement Box

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साइकिल वितरण जैसी योजनाएं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने गांव, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष माधुरी देवी, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, ग्राम पंचायत तनेरा के सरपंच विष्णु यादव, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए एक सार्थक कदम बताया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोरबी में सामाजिक कार्यकर्ता एवं उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान ठंड से बचाव के उद्देश्य से 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन कुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य है। शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सहयोग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने आयोजन के लिए मुरारी लाल जायसवाल एवं पूरी टीम की सराहना की।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शासन और प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

इन दोनों आयोजनों के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। शासन-प्रशासन की योजनाएं जब जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सहयोग से धरातल पर उतरती हैं, तो उसका सीधा लाभ आमजन को मिलता है।


 

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]