Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कम ज़मीन, बड़ा हौसला: किसान गोपाल सिंह की मेहनत और सरकारी योजनाओं ने बदली तक़दीर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 31 दिसम्बर 2025/
कहते हैं कि अगर इरादे मज़बूत हों तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। इस कहावत को सच कर दिखाया है कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कछार निवासी किसान गोपाल सिंह कँवर ने, जिन्होंने सीमित भूमि होने के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा की मिसाल कायम की है।

Advertisement Box

लगभग दो एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले गोपाल सिंह मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। उनका कहना है कि बीते कुछ वर्षों में शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों से खेती लाभ का सौदा बनती जा रही है। विशेष रूप से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। वर्तमान में प्रति क्विंटल धान का मूल्य ₹3100 मिलने से किसानों को अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त हो रहा है।

गोपाल सिंह बताते हैं कि इस वर्ष उन्होंने अपने एक एकड़ खेत से लगभग 20 क्विंटल धान का विक्रय किया है। यही नहीं, पिछले वर्ष भी उत्पादन लगभग इसी स्तर का रहा। इससे प्राप्त आय का सदुपयोग उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा में किया, जिससे उनके परिवार के भविष्य को मजबूती मिली है। वे मानते हैं कि खेती से मिली स्थायी आमदनी ने उन्हें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का आत्मविश्वास दिया है।

इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिलने वाली अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि से उनकी आय में और वृद्धि हुई है। गोपाल सिंह का कहना है कि शासन की यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे किसानों को खेती में निवेश करने, उन्नत बीज, खाद और अन्य संसाधन जुटाने में मदद मिलती है।

धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की भी गोपाल सिंह सराहना करते हैं। उनका कहना है कि केंद्रों में व्यवस्थित तौल, समय पर भुगतान और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इससे किसानों का विश्वास शासन व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ है।

कम ज़मीन होने के बावजूद गोपाल सिंह कँवर की कहानी यह साबित करती है कि यदि किसान योजनाओं की जानकारी रखे और उनका सही तरीके से लाभ उठाए, तो खेती न केवल आजीविका का साधन बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार बन सकती है। उनकी सफलता आज क्षेत्र के अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती अपनाने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

गोपाल सिंह जैसे मेहनती किसान वास्तव में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिनके प्रयासों से कृषि क्षेत्र सशक्त हो रहा है और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को बल मिल रहा है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]