Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जल संरक्षण की दिशा में कलेक्टर का दूरदर्शी निर्णय पुल के दोनों ओर कच्चा चेकडेम बनाने के निर्देश, पशुओं को सालभर मिलेगा जीवनदायी जल

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 दिसंबर 2025/
जिले में जल संरक्षण को नई दिशा देते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रशासनिक निर्णय जब संवेदनशील सोच के साथ लिए जाते हैं, तो उनका सीधा लाभ आमजन और पशुधन तक पहुँचता है। इसी क्रम में कलेक्टर ने सारंगढ़ स्थित अशोका पब्लिक स्कूल के पास बने पुल के दोनों ओर का स्थल निरीक्षण कर कच्चा चेकडेम निर्माण के निर्देश दिए।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जल प्रवाह और आसपास के वातावरण का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात का पानी यदि रोका और संचित किया जाए, तो यह न केवल भू-जल स्तर बढ़ाएगा बल्कि गाय-भैंस एवं अन्य पशुओं की पेयजल समस्या का भी स्थायी समाधान बनेगा।

कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री इंद्रजीत बर्मन एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री राधेश्याम नायक को निर्देश दिए कि पुल के दोनों ओर उगे झाड़-झंखाड़ एवं अवांछित पेड़-पौधों की सफाई कराई जाए और तत्पश्चात कच्चा चेकडेम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य से वर्षा जल लंबे समय तक संरक्षित रहेगा और गर्मी के मौसम में भी पशुओं को पानी की कमी नहीं होगी।

डॉ. कन्नौजे ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयास यदि सही स्थान पर किए जाएँ, तो उनका प्रभाव बहुत बड़ा होता है। कच्चे चेकडेम जैसे उपाय कम लागत में अधिक लाभ देने वाले होते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि कार्य करते समय स्थानीय लोगों और पंचायत का सहयोग लिया जाए, ताकि ग्रामीण स्वयं इस संरचना को अपनी संपत्ति समझकर संरक्षित करें। इससे जल संरक्षण की भावना जन-जन तक पहुँचेगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में गर्मियों के दौरान पशुओं को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। चेकडेम बनने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी और पशुओं की सेहत भी बेहतर रहेगी।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का यह कदम केवल एक निरीक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण और सतत विकास की सोच का जीवंत उदाहरण है। प्रशासन की यह पहल यह संदेश देती है कि जिले में विकास का अर्थ केवल सड़क-भवन नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवन के संतुलन को बनाए रखना भी है।

जल संरक्षण की दिशा में यह छोटा लेकिन प्रभावी प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र के लिए एक स्थायी वरदान साबित होगा।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]