Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोड़ी उपरोड़ा में भाजपा की SIR बूथ टोली की विशेष बैठक सम्पन्न, संगठन को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

पोड़ी उपरोड़ा, 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)।
पोड़ी उपरोड़ा मंडल अंतर्गत भाजपा मंडल कार्यालय कोरबी में संगठनात्मक मजबूती को लेकर SIR बूथ टोली की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करना रहा।

Advertisement Box

इस विशेष बैठक के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि माननीय डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि बूथ मजबूत होगा, तो संगठन स्वतः मजबूत होगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे SIR बूथ टोली के माध्यम से जनसंपर्क को और अधिक सक्रिय बनाएं तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से संगठन तक पहुंचाएं।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री विवेक कुमार मारकंडे, भाजपा जिला मंत्री उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करता है। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना को भाजपा कार्यकर्ता की पहचान बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री चतुर भवन नायक, अध्यक्ष भाजपा मंडल पोड़ी उपरोड़ा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने मंडल स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी दिनों में बूथ सशक्तिकरण अभियान को और तेज करने की बात कही।

इस अवसर पर सभापति जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा श्री विष्णु यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पोड़ी उपरोड़ा श्री शत्रुहन लाल चौहान, महामंत्री भाजपा मंडल पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती शोभा सिंह राजपूत सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में श्री लक्ष्मी प्रसाद, श्री इंद्रपाल सिंह, श्री घनश्याम सिंह, श्री मुकेश चौहान, श्री नारायण सिंह, श्री टिकैत राम, श्रीमती अनीता जायसवाल, श्री कृष्ण कुमार एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक के दौरान बूथ टोली के दायित्वों, मतदाता संपर्क, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]