Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26: नवाचार से सार्वजनिक सेवा को नई दिशा, श्रेष्ठ प्रशासनिक पहलें होंगी सम्मानित

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

रायपुर, 25 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में निरंतर हो रहे सुधारों और प्रशासनिक नवाचारों को नई पहचान देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा की। यह पुरस्कार राज्य के जिलों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लागू किए गए उन श्रेष्ठ नवाचारों को प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा वितरण को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि “नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए शासन का निरंतर विकसित होना आवश्यक है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में शासन की गुणवत्ता केवल बजट या योजनाओं की संख्या से नहीं, बल्कि उनके मापनीय परिणामों, तकनीकी नवाचार, विस्तार-योग्यता और जमीनी प्रभाव से आँकी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार इसी आधुनिक प्रशासनिक सोच को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा स्थापित इस पुरस्कार के लिए राज्यभर के जिलों और विभागों से कुल 312 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। इनमें से कड़े मूल्यांकन के बाद 10 सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में विशेष रूप से तकनीक के उपयोग, सेवा वितरण में सुधार, नागरिक संतुष्टि, परिणामों की स्थिरता और नवाचार की पुनरावृत्ति क्षमता को प्रमुख मानदंड बनाया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये पुरस्कार इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि छत्तीसगढ़ शासन प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में नवाचार को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का प्रशासन केवल आदेश और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि उसे समस्या-समाधान आधारित, संवेदनशील और नागरिक अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। चयनित नवाचार इसी सोच का प्रतिबिंब हैं, जिनमें तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता का समन्वय देखने को मिलता है।

इन नवाचारों के माध्यम से विभिन्न जिलों एवं विभागों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, सेवा वितरण, डिजिटल गवर्नेंस और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये नवाचार अन्य जिलों एवं विभागों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे और राज्यभर में बेहतर प्रशासनिक प्रथाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 के माध्यम से राज्य शासन ने यह संदेश स्पष्ट किया है कि लोक प्रशासन में उत्कृष्टता, जवाबदेही और नागरिक हित सर्वोपरि हैं। यह पहल न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को नवाचार के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को सुशासन और परिणामोन्मुख प्रशासन के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगी।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]