Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनपुर में एनएसएस विशेष शिविर का पाँचवाँ दिवस जनसेवा और सुशासन को समर्पित

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई बिंझरा द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का पाँचवाँ दिवस उत्साह और जनसेवा की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

Advertisement Box

पाँचवें दिवस की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने ग्राम भ्रमण कर स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इसके पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम के तालाबों एवं पचरी की सफाई कर स्वच्छता अभियान को गति दी गई। साथ ही दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छ भारत, नशा मुक्ति, शिक्षा एवं सामाजिक चेतना से जुड़े प्रेरक संदेश लिखे गए।

दिवस के दौरान आयोजित भौतिक परिचर्चा में प्राचार्य घड़ी पटना श्रीमती गंगा कौशिक, व्याख्याता सजेस्ट सिंधिया मोमीन सर एवं ग्राम लखनपुर के प्रधान पाठक श्री लालाराम यादव सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें श्री मनोज कुमार टंडन सर ने अटल जी के विचारों, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

शाम के सत्र में देसी खेल, ग्राम संपर्क, संध्या वंदना एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले के राज्य स्तरीय जिला संगठक आदरणीय श्री वाई. के. तिवारी सर का आगमन हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति शपथ दिलाई, वीर बाल दिवस, राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं कर्तव्यों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

आदरणीय तिवारी सर की गरिमामयी उपस्थिति में छठवें दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर ने ग्राम विकास, सामाजिक चेतना और राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया।

— NSS Unit बिंझरा, ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छ.ग.)

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]