Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुशासन की भावना को साकार करता ‘सुशासन शिविर’, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर पालिका बालोद की सराहनीय पहल

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बालोद, 26 दिसम्बर 2025/
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा सुशासन दिवस के रूप में अटल परिसर के समीप एक दिवसीय ‘सुशासन शिविर’ का आयोजन किया गया। यह शिविर सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

Advertisement Box

कार्यक्रम की शुरुआत जय स्तंभ चौक स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण हेतु किए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को स्मरण करते हुए उन्हें सुशासन का प्रतीक बताया।

सुशासन शिविर में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री के.सी. पवार, श्री अमित चोपड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के आदर्शों को अपनाते हुए सेवा और सुशासन की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया।

शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना गया। नगर पालिका के विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही जनसमस्याओं के निराकरण का प्रयास किया गया, जिससे लोगों को त्वरित समाधान मिला। शिविर में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन और कार्यशैली सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुशासन शिविर के माध्यम से नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत किया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी नगर पालिका द्वारा आयोजित सुशासन शिविर की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और सुशासन की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]