Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्ती, राईसमिलों की सघन जाँच जारी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बालोद, 24 दिसंबर 2025/
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर प्रभावी रोकथाम तथा धान खरीदी केंद्रों से समय पर धान का उठाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले भर में व्यापारियों के दुकानों, गोदामों एवं राईसमिलों की नियमित और सघन जाँच की जा रही है।

Advertisement Box

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थोक एवं फुटकर व्यापारियों के साथ-साथ राईसमिलों में उपलब्ध धान एवं चावल के भंडारण की स्थिति का सत्यापन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज गुरूर अनुविभाग अंतर्गत एसडीएम गुरूर श्री आर.के. सोनकर एवं तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम द्वारा गुरूर विकासखंड के विभिन्न राईसमिलों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरूर श्री आर.के. सोनकर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिदामी फूड राईसमिल, पलारी में लगभग 20 हजार 950 कट्टा धान एवं 1740 क्विंटल चावल उपलब्ध पाया गया। राईसमिल संचालक द्वारा 04 लॉट चावल भारतीय खाद्य निगम को भेजे जाने की जानकारी दी गई, हालांकि वर्तमान में संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान राईसमिल में उपलब्ध धान एवं चावल का भौतिक सत्यापन कर स्टॉक पंजी से मिलान किया गया, जिसमें उपलब्ध जानकारी सही पाई गई।

इसी तरह तहसीलदार गुरूर श्री हनुमंत श्याम द्वारा भगवती राईसमिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राईसमिल संचालक श्री बलराम अग्रवाल ने जानकारी दी कि शासकीय धान का मिलिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अधिकारियों द्वारा स्टॉक पंजी का मिलान कर शासकीय एवं निजी धान का भौतिक सत्यापन किया गया।

तहसीलदार श्री श्याम ने बताया कि ऑनलाइन मंडी पोर्टल की जाँच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि राईसमिल संचालक द्वारा 3900.53 क्विंटल निजी धान नीलामी के माध्यम से खरीदा गया है। उक्त धान का भी मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राईसमिल में रखे गए शासकीय धान का मिलान भी किया गया।

जाँच के दौरान नायब तहसीलदार श्री रमेश मण्डावी एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जाँच की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]