Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान खरीदी में सख्ती : कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने डौण्डीलोहारा के धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

बालोद, 24 दिसम्बर 2025
वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा एवं धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकसा, भंवरमरा, खैरकट्टा, राणा खुज्जी एवं खेरथा स्थित धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement Box

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर शत-प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए, जिससे कोई भी पात्र कृषक अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने मौके पर उपस्थित नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी स्थिति में कोचियों, व्यापारियों अथवा बिचौलियों के माध्यम से धान की अवैध खरीदी-बिक्री न होने पाए।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना को राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं प्राथमिकता वाली योजना बताते हुए कलेक्टर ने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र खैरकट्टा में बिना निर्धारित रंग की सुतली से धान बोरों की सिलाई किए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस लापरवाही पर समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं धान खरीदी केन्द्र खेरथा एवं राणा खुज्जी के समिति प्रबंधकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी गई।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन कर अब तक की गई कुल धान खरीदी, ग्रामवार औसत पैदावार, रकबा समर्पण की स्थिति आदि की सूक्ष्मता से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि धान बिक्री के पश्चात जिन किसानों के पास धान शेष नहीं रहता, उनका अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराया जाए। इसके साथ ही दूसरे एवं तीसरे टोकन जारी करने की स्थिति में भौतिक सत्यापन के उपरांत ही धान खरीदी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निगरानी दल में शामिल हल्का पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे संबंधित किसानों के घर जाकर धान की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करें, जिससे केवल वास्तविक किसानों का वास्तविक धान ही खरीदा जा सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें साफ-सुथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री हेतु लाने की सलाह दी। उन्होंने तौल प्रक्रिया एवं नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच भी कराई, जिसमें सभी केन्द्रों पर नमी की मात्रा मानक अनुरूप पाई गई।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छांव, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आर.पी. राठिया, तहसीलदार श्री हिंसाराम नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री सी.आर. रावटे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]