Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से पूरी तरह डिजिटल होगा शासन-प्रशासन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

सभी सरकारी काम ई-ऑफिस से होंगे, फाइल–डाक की कागजी प्रक्रिया समाप्त

रायपुर | छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 1 जनवरी से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्य पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Box

जारी आदेश के अनुसार अब संपूर्ण कार्यालयीन नस्ती एवं डाक का निपटारा अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किया जाएगा। विभाग प्रमुख के स्पष्ट अनुमोदन के बिना किसी भी प्रकार की फिजिकल फाइल संचालित नहीं की जा सकेगी।

शासन स्तर तक फाइल भी अब ऑनलाइन

ऐसे सभी प्रकरण, जिनमें शासन स्तर पर सहमति या अनुमोदन की आवश्यकता होती है, उन्हें अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा ई-ऑफिस फाइल के माध्यम से ही शासन को प्रेषित किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रकार का सूचनात्मक पत्राचार भी ई-ऑफिस रिसीप्ट सिस्टम के जरिए ही किया जाएगा।

प्रवास और अवकाश में भी ई-ऑफिस से काम

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासकीय प्रवास के दौरान अधिकारी मुख्यालय से बाहर रहते हुए भी ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादित करेंगे। वहीं सार्वजनिक अवकाश के दौरान भी आवश्यकता पड़ने पर शासकीय सेवक ई-ऑफिस के जरिए काम कर सकेंगे।

कागज की खपत घटेगी, डिजिटल दस्तावेजों पर जोर

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि यथासंभव दस्तावेजों को डिजिटल रूप से ही जनरेट किया जाए। प्रिंट निकालकर पुनः स्कैन कर अपलोड करने की प्रक्रिया को न्यूनतम रखने पर जोर दिया गया है, जिससे समय, संसाधन और कागज की बचत हो सके।

पारदर्शिता और त्वरित निर्णय की दिशा में कदम

सरकार के इस निर्णय से न केवल कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि फाइलों के निपटारे में तेजी, जवाबदेही और सुशासन को भी बढ़ावा मिलेगा। डिजिटल प्रणाली के लागू होने से आम नागरिकों को भी सरकारी प्रक्रियाओं में तेजी और सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]