Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाता फ्रीज अनफ्रीज के नाम पर धमकी, IDFC फर्स्ट बैंक कटघोरा में कर्मचारी विकास श्रीवास की बदतमीजी उजागर

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कटघोरा | दोपहर लगभग 1:45 बजे

Advertisement Box

कटघोरा स्थित IDFC फर्स्ट बैंक की शाखा में ग्राहक सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर मामला सामने आया है। बैंक के कर्मचारी विकास श्रीवास पर आरोप है कि उन्होंने कई महीनों से खाता फ्रीज की समस्या से जूझ रहे ग्राहक के साथ सरेआम बदतमीजी, ऊंची आवाज़ में चिल्लाने और धमकी भरे लहजे में बातचीत की।

पीड़ित ग्राहक के अनुसार, वह अपने फ्रीज अकाउंट को अनफ्रीज कराने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं दिया जा रहा। शनिवार दोपहर जब वह पुनः बैंक पहुंचा, तो कर्मचारी विकास श्रीवास ने काउंटर पर ही गुस्से में चिल्लाते हुए कहा—
“यहां मत आया करो”।
इतना ही नहीं, कर्मचारी ने धमकी भरे स्वर में यह भी कहा—
“मैं मैनेजर को बोलता हूं, देखता हूं कैसे तुम्हारा अकाउंट फ्रीज को अनफ्रीज होता है।”

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कर्मचारी का व्यवहार इतना आक्रामक और अपमानजनक था कि बैंक में मौजूद अन्य ग्राहक भी असहज हो गए। यह घटनाक्रम बैंक के उस सुशील, शालीन और व्यवहारकुशल मैनेजर की छवि के बिल्कुल विपरीत है, जिनकी साख पर इस तरह के कर्मचारी सवालिया निशान लगा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि कर्मचारी विकास श्रीवास जैसे व्यवहार से न केवल ग्राहक का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, बल्कि इससे IDFC फर्स्ट बैंक की छवि भी धूमिल हो रही है। खाता फ्रीज जैसे संवेदनशील मामलों में ग्राहक को डराने के बजाय समाधान देना बैंक की जिम्मेदारी है।

पीड़ित ग्राहक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा और संबंधित कर्मचारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक बैंक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब सवाल यह है—क्या बैंक प्रबंधन ऐसे कर्मचारियों पर लगाम लगाएगा, या ग्राहक यूं ही अपमान सहने को मजबूर रहेंगे?

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]