Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाली में कड़ाके की ठंड के बीच मानवता की मिसाल— सद्गभाव पत्रकार संघ ने शहरभर में जलवाए अलाव, राहगीरों को मिली बड़ी राहत

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा/पाली, — पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान और शीतलहर ने आमजनजीवन को काफी प्रभावित किया है। शाम ढलते ही ठंड के साथ बढ़ता कोहरा लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर रहा है। ऐसे समय में मजदूर, बुजुर्ग, दुकानदार और रात में आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए सद्गभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने सराहनीय पहल करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था शुरू की है, जिसकी व्यापक प्रशंसा हो रही है।

Advertisement Box

शहर के मुख्य चौक, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर पत्रकार संघ के सदस्यों ने अलाव जलवाए, जहां लोग ठिठुरती ठंड से बचाव के लिए गर्माहट लेते नजर आए। राहगीरों, यात्रियों और मजदूरों ने बताया कि ठंड इतनी बढ़ चुकी है कि शाम के बाद घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में यह अलाव उनके लिए राहत का बड़ा साधन साबित हुआ है।

पत्रकार संघ के सदस्यों ने बताया कि बढ़ी ठंड के बीच नगर प्रशासन की ओर से अपेक्षित व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही थी। कई स्थानों पर बुजुर्ग, श्रमिक और रात्रि में बाहर रहने वाले लोग ठिठुरते हुए देखे जा रहे थे। बस स्टैंड में देर रात ठंड से परेशान यात्रियों की हालत भी गंभीर थी। संघ ने मानवता और सामाजिक दायित्व को सर्वोपरि रखते हुए स्वयं आगे बढ़कर अलाव की पहल की, ताकि लोग ठंड के कहर से सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कहा कि भीषण ठंड के चलते हर वर्ष कई लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में अलाव सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि कई बार जीवनरक्षक सिद्ध होते हैं। नगर के चौक-चौराहों पर दिख रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यह व्यवस्था कितनी आवश्यक थी।

पत्रकार संघ ने यह भी उल्लेख किया कि ठंड के मौसम में कर्मयोगी समाचार पत्र वितरक सबसे अधिक कठिनाई झेलते हैं। जब सामान्य व्यक्ति सुबह कम्बल से बाहर निकलने में हिचकता है, तब ये कर्मयोगी हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी समय पर अखबार पहुंचाने के अपने कर्तव्य को निभाते हैं। अलाव की व्यवस्था से इन्हें भी बड़ी राहत मिली है। कई वितरकों ने बताया कि सुबह की ठंड से जूझने में यह अलाव उनके लिए अमूल्य सहारा साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की है। बुजुर्गों ने कहा कि ठंड के इन दिनों में अलाव उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं। मजदूरों और वाहन चालकों ने भी बताया कि रात में काम से लौटते समय यह अलाव उन्हें ठंड से काफी बचाव दे रहा है।

अलाव व्यवस्था के इस सामूहिक कार्य में पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष कमल महंत, जिला उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, जिला संगठन सचिव बादल (विजय) दुबे, पाली ब्लॉक अध्यक्ष ओम जायसवाल, सदस्य कृष्णा कुंभकार, आरओ पाली योगेश्वर प्रसाद बंजारे, लिपिक गणेश महंत, सविता पटेल तथा भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य कीर्ति कश्यप का विशेष योगदान रहा।

कड़ाके की सर्दी में यह पहल न केवल मानवता का संदेश देती है, बल्कि समाज को यह भी बताती है कि जरूरत पड़ने पर संवेदनशीलता से किया गया छोटा सा अभियान भी कई लोगों के जीवन में बड़ी राहत ला सकता है।

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]