Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ छापेमारी, चार आरोपी गिरफ्तार – 311 लीटर महुआ शराब जब्त

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 11 दिसंबर 2025।
बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे और अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने ग्राम बगलोटा में छापामार कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 311 लीटर हाथभट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 31,100 रुपए बताई गई है।

यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बगलोटा में कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का भंडारण कर उसे बिक्री हेतु तैयार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद बिलाईगढ़ थाना पुलिस, थाना सरसींवा स्टॉप स्टाफ एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से गांव में दबिश दी।

Advertisement Box

छापेमारी के दौरान जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं—

  1. दुर्गा रॉय पति संतोष रॉय, उम्र 39 वर्ष
  2. धुरवा लाल नवरत्न, उम्र 57 वर्ष
  3. अजय सिंह नवरत्न, उम्र 29 वर्ष
  4. हेम कुमार नवरत्न, उम्र 39 वर्ष
    सभी आरोपी ग्राम बगलोटा, थाना बिलाईगढ़ के निवासी हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ-साथ आरोपियों के घरों में छिपाकर रखे गए लहान (कच्चा माल) को भी मौके पर नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में अवैध शराब तस्करी को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्राम बगलोटा में हुई यह कार्रवाई प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में अवैध शराब की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गांव में भी राहत का माहौल देखा गया है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]