Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निरधी व पोड़ी उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित रूप से जारी, पारदर्शी व्यवस्था से किसान उत्साहित

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा/पाली। राज्य शासन के निर्देशानुसार इस साल जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया को पहले से अधिक सुगम, पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाया गया है। धान खरीदी व्यवस्था में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिससे किसानों को लंबे इंतजार और अव्यवस्था से राहत मिली है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम और गेट पास ऐप जैसी सुविधाओं ने किसानों की परेशानियों को काफी कम कर दिया है। अब किसान घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर रहे हैं और निर्धारित समय पर खरीदी केंद्र पहुँचकर अपनी उपज बेच पा रहे हैं। साथ ही सरकार द्वारा 48 से 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसे लेकर किसानों में संतोष और विश्वास दोनों नजर आ रहा है।

Advertisement Box

पाली विकासखंड के निरधी और पोड़ी उपार्जन केंद्रों में इन व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव साफ देखा जा रहा है। खरीदी केंद्रों में बारदाना, परिवहन और तौल की व्यवस्था मजबूत की गई है। नमी जांच की प्रक्रिया भी अनिवार्य रूप से की जा रही है, जिससे गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही है। खरीदी केंद्रों में कर्मचारियों की चुस्ती और व्यवस्था की पारदर्शिता को किसान खुले दिल से सराह रहे हैं। साथ ही वन अधिकार पट्टा प्राप्त पंजीकृत किसानों की भी धान खरीदी की जा रही है, जिससे उन्हें भी आर्थिक मजबूती मिल रही है।

निरधी उपार्जन केंद्र में कुल 977 पंजीकृत किसानों में से अब तक 149 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। यहां अब तक 8342 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। वहीं पोड़ी उपार्जन केंद्र में पंजीकृत 1049 किसानों में से 142 किसानों ने 6968.40 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र को दिया है। खरीदी के सुचारू संचालन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुमगता सुनिश्चित हो रही है।

किसानों का कहना है कि इस बार खरीदी में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही और प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सरल हो गई है। टोकन व्यवस्था, ऑनलाइन ट्रैकिंग और समय पर भुगतान जैसी सुविधाओं ने उनके लिए राहत का काम किया है। किसानों ने कहा कि सुगम व्यवस्था से उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ बिना किसी परेशानी और देरी के मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है।

किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित किसान हितैषी और पारदर्शी व्यवस्था की प्रशंसा की है और सरकार के प्रति आभार जताया है। कुल मिलाकर निरधी और पोड़ी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रक्रिया इस वर्ष पूरी तरह से व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हित में निरंतर आगे बढ़ रही है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]