Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राफ्टेड बैंगन तकनीक ने बदली अड़जाल के किसान संतोष की तकदीर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan


सिर्फ 1 एकड़ में 5 लाख की आय, उद्यानिकी विभाग की पहल बनी वरदान

बालोद, 04 दिसंबर 2025
डौंडी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम अड़जाल में रहने वाले किसान संतोष कुमार आज जिले के उन प्रेरणादायी किसानों में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और सहायता से संतोष ने ग्राफ्टेड बैंगन तकनीक अपनाकर वह उपलब्धि हासिल की है, जिसकी कभी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

Advertisement Box

पहले संतोष कुमार अपनी एक एकड़ भूमि पर परंपरागत तरीके से खरीफ धान की खेती करते थे, लेकिन उत्पादन और लाभ इतना कम था कि खेत कई बार पड़त रखना मजबूरी हो जाती थी। आर्थिक स्थिति सुधरने के बजाय लगातार कमजोर होती जा रही थी। इसी बीच उन्हें उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी मिली, जिसमें किसानों को अनुदान पर हाईब्रिड पौधे और बीज उपलब्ध कराए जाते हैं।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ग्राफ्टेड बैंगन की उन्नत और लाभदायक खेती अपनाने की सलाह दी, जिसे संतोष ने साहस के साथ अपनाया। संतोष ने अपनी एक एकड़ जमीन में 30 हजार ग्राफ्टेड बैंगन के पौधे रोपे। यह तकनीक पौधों को अधिक उत्पादन देने, रोगों से बचाव और लंबी आयु प्रदान करने के लिए विशेष रूप से जानी जाती है।

कुछ ही महीनों में जब उत्पादन शुरू हुआ, तो संतोष की मेहनत रंग लाने लगी। घर के लिए पर्याप्त सब्जियां मिलने के साथ-साथ बाजार में सीधे विक्रय से उनकी शुरूआती आय बढ़ने लगी। संतोष कुमार अब तक लगभग 250 क्विंटल बैंगन का उत्पादन कर चुके हैं, जिसे वह वर्तमान बाजार मूल्य 20 से 25 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। इससे उन्हें अब तक करीब 5 लाख रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है — वह भी केवल एक एकड़ भूमि से

किसान संतोष बताते हैं कि ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक टिकाऊ और लाभदायक साबित हुई है। पौधे रोगों से कम प्रभावित होते हैं, उत्पादन ज्यादा मिलता है और बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर उद्यानिकी विभाग ने उन्हें यह तकनीक और सहायता न दी होती, तो वे कभी इतनी आय की कल्पना भी नहीं कर पाते।

उद्यानिकी विभाग की पहल से आज संतोष जैसे कई किसान नई तकनीकों को अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। यह तकनीक न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि उन्हें उद्यानिकी क्षेत्र में नए अवसर और आत्मनिर्भरता भी प्रदान कर रही है।

किसान संतोष की सफलता की कहानी पूरे जिले के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनका सफर यह साबित करता है कि सही तकनीक, सरकारी सहयोग और मेहनत से छोटी जमीन पर भी बड़ा और स्थायी लाभ अर्जित किया जा सकता है।

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]