Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्कूली बच्चों के आधार अपडेट हेतु संकुल स्तर पर जिला प्रशासन की पहल, 25 नवंबर तक सभी स्कूलों में लगेगा आधार कैंप

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

| जांजगीर-चांपा | 22 नवम्बर 2025

जिले में स्कूली बच्चों के आधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आधार बायोमैट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक अपडेट, अपार आईडी की त्रुटियों तथा अन्य आधार संबंधी सुधारों को सुविधाजनक बनाने हेतु 25 नवम्बर 2025 तक जिले के सभी संकुल स्तर के स्कूलों में आधार अपडेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement Box

यह कैंप जिला ई-गवर्नेंस एवं चिप्स विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान स्कूल स्तर पर ही किया जा सके। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी बच्चे को आधार अपडेट कराने के लिए भटकना न पड़े और अभिभावकों को भी यह सुविधा घर के पास ही प्राप्त हो।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुनील कुमार साहू ने बताया कि बायोमेट्रिक अपडेट सभी बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आधार में 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट कराना होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी अधिकृत आधार ऑपरेटर्स को स्कूलों में भेजा जा रहा है, जहाँ बच्चे अपना फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो सहित सभी आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं।

इसके अलावा नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा अन्य डेमोग्राफिक विवरण भी उचित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपडेट किए जा सकते हैं। शिविर में विशेष तौर पर उन बच्चों पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिनके आधार में अपार आईडी लिंक न होना, जन्मतिथि में त्रुटि, या बायोमेट्रिक मिसमैच की समस्या है।

प्रशासन का कहना है कि इस तरह के शिविर बच्चों के दस्तावेजों को सटीक बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आधार पहचान से जुड़े सभी सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों, छात्र पंजीकरण, परीक्षा आवेदन तथा बैंकिंग प्रक्रियाओं में अब अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाता है।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर स्कूल भेजें और आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विद्यालय रिकॉर्ड तथा मोबाइल नंबर साथ में अवश्य उपलब्ध कराएँ।

जिला प्रशासन को उम्मीद है कि यह अभियान जिले में आधार अपडेट से जुड़ी सभी समस्याओं को काफी हद तक दूर करेगा और बच्चों को समय पर सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]