Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानी धनराज हॉस्पिटल, पुरानी कोरबा में अवैध होटल ठेलों से बढ़ी अव्यवस्था

Author Image
Written by
Pramod Gupta

मरीजों को भारी परेशानी, सड़क पर बना रहता है चक्काजाम

कोरबा, 17 नवम्बर 2025।
पुरानी कोरबा स्थित रानी धनराज हॉस्पिटल के बाहर अव्यवस्था अपने चरम पर पहुंच चुकी है। अस्पताल परिसर के किनारे–किनारे और मुख्य सड़क पर अनियंत्रित रूप से लगाए गए होटल, ठेले व छोटी दुकानों के कारण मरीजों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है और कई मरीज मजबूरी में सड़क के बीच ही खड़े रहने को विवश हैं।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल के ठीक सामने अतिक्रमण के रूप में खड़े होटल-ठेले न केवल भीड़ बढ़ा रहे हैं, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी बाधित कर रहे हैं। दिनभर सड़क पर चक्काजाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे एंबुलेंस तक को निकलने में परेशानी होती है। कई बार गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता, क्योंकि भीड़ और जाम के कारण अस्पताल के गेट तक पहुँचने में अत्यधिक समय लग जाता है।

यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने के कारण लोग सोशल मीडिया और स्थानीय समूहों में लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। उनके अनुसार, होटल और ठेले संचालक सड़क को अपनी निजी जगह की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि अस्पताल एक संवेदनशील क्षेत्र है जहाँ शांति, स्वच्छता और सुगम यातायात अनिवार्य है।

अस्पताल परिसर के आसपास गंदगी फैलने, धुएँ और खाने-पीने की बदबू से मरीजों के लिए वातावरण बेहद अस्वास्थ्यकर बन गया है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और इमरजेंसी मामलों वाले मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कई लोग बताते हैं कि जाम के कारण एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाती, जो किसी भी समय बड़ा हादसा या जनहानि का कारण बन सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नागरिकों ने कहा कि अस्पताल के बाहर से सभी अनधिकृत होटल, ठेले व दुकानों को हटाकर सड़क को साफ-सुथरा और सुचारु यातायात योग्य बनाया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि तुरंत विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और अस्पताल क्षेत्र को नो-वेंडिंग ज़ोन घोषित किया जाए।

रानी धनराज हॉस्पिटल के बाहर की यह गंभीर स्थिति न केवल मरीजों के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि पूरे क्षेत्र में यातायात सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों पर भी सवाल खड़े कर रही है।
नागरिकों का कहना है—“अस्पताल जीवन बचाने की जगह है, जाम और अतिक्रमण से परेशान होने की नहीं।”

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]