Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूरज से समृद्धि की ओर — प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जगमगाए श्रवण और सरफराज के सपनों के घर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 कोरबा | 12 नवंबर 2025

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने देशभर के लाखों परिवारों के जीवन में नई रोशनी और नई आशा भर दी है। यह योजना न केवल आम नागरिकों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रेरित कर रही है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर की छत पर सौर पैनल स्थापित कर नागरिकों को नवीकरणीय, पर्यावरण हितैषी और स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराना है। सरकार द्वारा लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग और सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे यह योजना हर वर्ग के लिए सरल और सुलभ बन गई है। इस पहल से नागरिकों को बिजली बिल में राहत के साथ-साथ अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रिड में बेचकर आमदनी बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह योजना तेजी से सफलता प्राप्त कर रही है। राज्य शासन और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सौर ऊर्जा की किरणें हर घर तक पहुँच रही हैं। पहले जहाँ बिजली कटौती और बढ़ते बिलों की समस्या बनी रहती थी, वहीं अब वही घर सौर ऊर्जा की स्वच्छ रौशनी से आलोकित हो रहे हैं।

कोरबा जिले में भी इस योजना का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पाली विकासखंड के ग्राम केराझरिया निवासी श्री श्रवण अजगल्ले, जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं, बताते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल का दबाव बजट बिगाड़ देता था, लेकिन सूर्यघर योजना से लगाए गए सोलर पैनल के बाद अब उनका घर ऊर्जा आत्मनिर्भर हो गया है। वे मुस्कुराते हुए कहते हैं — “अब बिजली का बिल नहीं, बल्कि हमारी छत से मिलने वाली ऊर्जा ही हमारी सबसे बड़ी बचत है।”

इसी प्रकार, कोरबा शहर के खरमोरा निवासी श्री सरफराज अंसारी का परिवार भी इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। सरफराज बताते हैं — “पहले बिजली बिल को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब हमारी छत न सिर्फ छाया देती है बल्कि भविष्य की रौशनी भी बिखेरती है।” उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल खर्च में राहत मिली है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ा है।

श्रवण और सरफराज जैसे असंख्य परिवार आज प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, बल्कि हरित भारत और स्वच्छ ऊर्जा आंदोलन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।

यह योजना आज हर घर में यह संदेश दे रही है —
ऊर्जा से आत्मनिर्भरता, और सूरज से समृद्धि की ओर भारत का कदम।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]