Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

KORBA NEWS : राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स में कोरबा जिले के 12 लीडर्स की प्रभावशाली भागीदारी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 रायपुर | 11 नवंबर 2025

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स में कोरबा जिले के 12 लीडर्स ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। यह प्रशिक्षण 4 से 8 नवंबर तक राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अनुसंधान केंद्र, रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित लीडर्स ने भाग लिया।

Advertisement Box

इस विशेष प्रशिक्षण में सेक्रेटरी एवं ऑर्गनाइजर, मैपिंग एवं स्टार गैजिंग, पायनियरिंग एवं इस्टीमेशन जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने स्काउटिंग की मूल भावना — अनुशासन, सेवा और नेतृत्व — को नए दृष्टिकोण से समझा।

कोरबा जिले से जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक, विकासखंड सचिव प्रीतम लाल राजवाड़े, भागीरथी श्रीवास, नमिता श्यामकुंवर कड़वे, लक्ष्मी राज, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, नोहर चंद्रा, मनराखन अगरिया, गाइडर पुष्पा शांडिल्य, स्काउटर लोकनाथ सेन और डिंपल सिंह ने भागीदारी की।

जिले से राज्य स्टाफ में बतौर सहायक संचालक स्काउटर एस.आर. अमित भी सम्मिलित हुए। आयोजन का संचालन अशोक कुमार देशमुख, खोड़स राम कश्यप, अमित क्षत्रिय और जेरमिना एक्का के कुशल नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम को राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन और राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के दिशा-निर्देश में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस कोर्स ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और स्काउटिंग के प्रति गहरी प्रेरणा का संचार किया, जिससे जिले का नाम गौरवान्वित हुआ।

कोरबा जिले के लीडर्स की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]