Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्योत्सव पर हजारों सपनों को मिलेगा अपना घर, जांजगीर-चांपा में 15 हजार से अधिक हितग्राही होंगे गृह प्रवेश के साक्षी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

जांजगीर-चांपा, 29 अक्टूबर 

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के हजारों परिवारों के जीवन में खुशियों का दीप जलने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1 नवम्बर को जिले में 15 हजार से अधिक हितग्राही अपने सपनों के घर में गृह प्रवेश करेंगे। यह आयोजन पूरे प्रदेश में एक साथ किया जाएगा, जिसका मुख्य राज्य स्तरीय समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में होगा। वहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के हितग्राहियों को उनके नए घरों की सौगात देंगे।

Advertisement Box

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं और सभी ब्लॉकों में तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के हर ग्राम पंचायत में उत्सवमय वातावरण रहेगा। हितग्राही अपने नए घरों को दीपों से सजाएंगे, आंगनों में रंगोली और खुशियों के रंग बिखरेंगे। ग्रामीण पारंपरिक परिधान पहनकर हर्षोल्लास के साथ गृह प्रवेश करेंगे, जिससे पूरा इलाका एक उत्सव की तरह झूम उठेगा।

इस अवसर पर प्रत्येक हितग्राही को आभार पत्र, स्मृति चिन्ह और “खुशियों की चाबी” प्रदान की जाएगी, जो उनके जीवन के इस विशेष दिन की यादगार बनेगी। यह सिर्फ गृह प्रवेश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और सुरक्षा की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में पूरे जिले में कार्यक्रम की तैयारियाँ भव्य, गरिमामय और जनभागीदारीपूर्ण ढंग से की जा रही हैं। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक हितग्राही का यह दिन अविस्मरणीय बने।

यह सामूहिक गृह प्रवेश केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि “एक नए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता आत्मविश्वास” है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गांवों में न सिर्फ घर दिए हैं, बल्कि गरिमा, स्थायित्व और खुशहाल जीवन का आधार भी प्रदान किया है।
1 नवम्बर का यह दिन जांजगीर-चांपा के हजारों परिवारों के लिए जीवन का सबसे बड़ा उत्सव बनकर इतिहास में दर्ज होगा।

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]