Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कर्नाटक में बीजापुर के 18 मजदूर बंधक, परिजनों ने की सुरक्षित रिहाई की मांग बीजापुर, 24 अक्टूबर 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिले के 18 मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बनाए जाने का आरोप लगा है। यह मजदूर बीजापुर के कड़ेनार (सिलगापारा) और कैका (गुमला) गांवों के रहने वाले हैं। परिजनों ने बीजापुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि मजदूरों को एक दलाल द्वारा धोखे से बाहर ले जाया गया और अब उनसे जबरन काम करवाया जा रहा है।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के 11 मजदूर कड़ेनार (सिलगापारा) से और 7 मजदूर कैका (गुमला) से 8 अगस्त 2025 को तेलंगाना के करीमनगर जिले में ईंट भट्टे पर काम के लिए रवाना हुए थे। वहां उन्होंने करीब एक सप्ताह तक काम किया। इसके बाद दलालों ने मजदूरों को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के निजामाबाद में स्थानांतरित कर दिया। कुछ दिनों बाद दलाल सीनू श्रीनिवास नामक व्यक्ति ने मजदूरों को कर्नाटक के बिडगी गांव के जानमट्टी क्षेत्र में भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि कर्नाटक पहुंचने के बाद मजदूरों को बताया गया कि उन्हें एक सेठ के लिए 5 लाख रुपये में मजदूरी करनी है। इसके बाद से ही मजदूरों का अपने परिवार से संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि वहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है और उनसे जबरन मजदूरी करवाई जा रही है। साथ ही, अब तक उनकी मेहनताना राशि भी नहीं दी गई है।

परिजनों ने बीजापुर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके परिजनों को सुरक्षित रिहा करवाया जाए और इस पूरे मानव तस्करी व बंधुआ मजदूरी प्रकरण में शामिल दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बीजापुर पुलिस ने मामले की शिकायत प्राप्त कर ली है और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया है और कहा कि इस तरह के मामलों से मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए और ऐसे दलालों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

यह मामला एक बार फिर से ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी और दलालों की सक्रियता की समस्या को उजागर करता है, जहां रोज़गार की तलाश में मजदूर दूर राज्यों में जाकर शोषण का शिकार बन रहे हैं।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]