Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में दिव्यांग बच्चों हेतु विशेष शिविर, 28 हितग्राही हुए लाभान्वित

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा, 29 अगस्त। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तर पर आकलन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बीआरसीसी पोड़ी उपरोड़ा में शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में कुल 28 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

Advertisement Box

पंजीयनकर्ताओं में 07 अस्थिबाधित, 08 श्रवण एवं मुखबधिर, 06 मानसिक मूल्यांकन हेतु, 03 बहु-दिव्यांग तथा 02 बच्चे सिकल सेल, थैलेस्सिमिया व हिमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए। शिविर में अब तक 09 प्रमाण पत्र जारी किए गए और 04 हितग्राहियों ने पूर्व में जारी प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

जिला प्रशासन द्वारा शिविर स्थल पर मेडिकल टीम, विशेषज्ञ चिकित्सक, पंजीयन स्टाफ, भोजन एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। समाज कल्याण विभाग ने यूनिक दिव्यांगता आईडी (UDID) कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न कराई। वहीं शिक्षा विभाग, पंचायत प्रतिनिधि और महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों को शिविर तक पहुँचाने में सहयोग दिया। स्काउट-गाइड दल ने भी शिविर संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इससे पूर्व 23 अगस्त को कोरबा में जिला स्तरीय मेगा शिविर आयोजित हुआ था। वहीं 25 अगस्त को अंधरीकछार, 28 अगस्त को पाली, 30 अगस्त को कटघोरा और 1 सितम्बर को करतला में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर ने कहा कि “दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इन शिविरों का उद्देश्य है कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शैक्षणिक, सामाजिक और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।”

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]