Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रक में फंदे से लटकता मिला ड्राइवर का शव, रोज़गार छिनने से टूटा हौसला – परिवार में मातम, पुलिस जांच जारी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। खड़े ट्रक में फंदे से लटका ड्राइवर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी के रूप में हुई है, जो ट्रक क्रमांक CG 15 DF 8459 का मालिक और चालक दोनों था। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से कोल खदानों का बंद होना और आमगांव खदान में लगातार 10–12 दिन तक लोडिंग न मिलना उसकी आर्थिक परेशानी का बड़ा कारण बना। रोज़गार छिनने के दर्द ने आखिरकार उसे इतना तोड़ दिया कि उसने ट्रक में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Advertisement Box

इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर का सहारा छिन जाने से परिवार भविष्य की चिंता में डूबा हुआ है। आसपास के ग्रामीणों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि खदानों के बार-बार बंद होने और लोडिंग न मिलने से ट्रक मालिकों और चालकों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रोज़गार और आजीविका की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो ऐसे हादसे और बढ़ सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]