Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सजग कोरबा” अभियान का असर: कटघोरा पुलिस की सख़्त कार्रवाई

Author Image
Written by
Laung das Mahant

20 लीटर कच्ची शराब और 200 किलो महुआ लाहन जब्त, पुछापारा से महिला गिरफ्तार

कोरबा/कटघोरा, 29 अगस्त 2025। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा” अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी सर के नेतृत्व में ग्राम बड़ेबांका में आयोजित जागरूकता बैठक ने बड़ा असर दिखाया।

Advertisement Box

बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के अवैध कारोबार से दूर रहने, शराब सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए।

ग्रामीणों की सजगता बनी ताक़त
बैठक के बाद गाँव में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने डर के कारण घरों में रखी शराब और महुआ लाहन छिपा दी। लेकिन सजग ग्रामीण महिलाओं ने इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी सर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और 200 किलो महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी सर ने जागरूक ग्रामीणों को उनकी सजगता और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा— “गाँव में यदि कोई भी व्यक्ति शराब बनाने या सेवन करने की गतिविधि करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, कार्रवाई निश्चित की जाएगी।”

पुछापारा में दबिश, महिला गिरफ्तार
इसी कड़ी में पुलिस ने पुछापारा इलाके में भी दबिश दी। महिला अनिता सारथी के घर से लगभग 16 लीटर कच्ची शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

अभियान से बढ़ रही जागरूकता
“सजग कोरबा” अभियान के तहत पुलिस लगातार गांव-गांव पहुंचकर नशा मुक्ति, अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैला रही है। अब ग्रामीण खुद आगे बढ़कर अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]