Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आदिवासियों की जमीन पर हो रहा कब्ज़ा, तहसीलदार और निचले स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से खुला खेल

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा/कटघोरा
जिला कोरबा के ग्राम जटगा सहित आसपास के क्षेत्रों में आदिवासियों की पैतृक जमीन को गैर-आदिवासी वर्ग द्वारा हड़पने का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़, जालसाजी और फर्जी नामांतरण कर आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा है।

Advertisement Box

आदिवासी समुदाय का आरोप है कि यह सारा खेल तहसील स्तर से ही संचालित हो रहा है। तहसीलदार और निचले स्तर के कर्मचारी राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर गैर-आदिवासी प्रभावशाली लोगों के नाम पर जमीन दर्ज कर रहे हैं। जबकि संविधान और छत्तीसगढ़ भूमि राजस्व संहिता के तहत आदिवासी भूमि को गैर-आदिवासी के नाम पर स्थानांतरित करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

ग्राम जटगा के कई पीड़ित आदिवासी परिवारों का कहना है कि उन्होंने बार-बार शिकायत की, कलेक्टर और एसडीएम तक गुहार लगाई, लेकिन कार्यवाही करने के बजाय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि तहसीलदार और पटवारी जैसे अधिकारी, गैर-आदिवासी भूमाफियाओं से सांठगांठ कर मोटी रकम लेकर आदिवासियों की जमीन को उनकी सहमति और जानकारी के बिना बंटवारा कर फर्जी नामांतरण करवा रहे हैं।

इस पूरे खेल से साफ है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर जमीन की लूट संभव नहीं है। आदिवासी समाज अब एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी में है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

यह मामला न केवल आदिवासी अधिकारों का हनन है, बल्कि शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता और भ्रष्टाचार को भी उजागर करता है। अब देखना यह होगा कि कलेक्टर और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कब और कैसी ठोस कार्रवाई करते हैं।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]