Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर बालोद में खेलों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बालोद, 30 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा लगातार विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज का दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं के नाम रहा, जिसमें जिलेभर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

फिट इंडिया मिशन के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय झलमला में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने किया। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवन के लिए खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने खो-खो, शतरंज, रस्सीकूद, गोला फेंक और मार्शल आर्ट जैसे खेलों में अपनी दक्षता और उत्साह का परिचय दिया।

Advertisement Box

इसी क्रम में, नगर पंचायत पलारी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश कुमार साहू ने जानकारी दी कि रजत महोत्सव अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलारी में छात्राओं द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

वहीं, नगर पंचायत गुंडरदेही के सौजन्य से आत्मानंद स्कूल में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लिया और माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

इन खेल प्रतियोगिताओं ने न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव को भी खेल और युवा शक्ति के उत्सव के रूप में यादगार बना दिया।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]