Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहान दीदी के संग “दीदी के गोठ”: आत्मनिर्भरता की ओर महिलाओं की प्रेरक यात्रा

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा।
छत्तीसगढ़ (दैनिक गोल्ड न्यूज )राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में महिला स्व-सहायता समूहों के लिए विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का प्रथम प्रसारण दिनांक 31 अगस्त 2025, रविवार को अपराह्न 12:15 बजे से प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से होगा।

Advertisement Box

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय उप मुख्यमंत्री के संदेशों के साथ होगा। साथ ही, विभागीय मंत्री द्वारा बिहान की सभी दीदीयों को सीधा संबोधन दिया जाएगा।

प्रेरणा की कहानियाँ – दीदीयों की जुबानी

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ अपनी सफलता की वास्तविक कहानियाँ साझा करेंगी। ये प्रेरणादायी गाथाएँ इस बात की मिसाल होंगी कि कैसे ग्रामीण महिलाएँ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

जिला स्तरीय आयोजन

कार्यक्रम के सीधा प्रसारण हेतु जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में विशेष आयोजन होगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पाँचों विकासखंडों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, लखपति दीदीयाँ तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएँ शामिल होंगी।
इसके अतिरिक्त, यह आयोजन जिले के सभी संकुल संगठनों एवं पंचायत स्तर पर भी एक साथ आयोजित किया जाएगा।

महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल

“दीदी के गोठ” न केवल एक रेडियो कार्यक्रम है, बल्कि यह महिला स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने और अधिकाधिक महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]