Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गदहाभाटा मार्ग बना कचरा डंपिंग जोन, सड़क हुई जर्जर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गदहाभाटा पहुंच मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पीएमजीएसवाय के तहत बना यह मार्ग अब गड्ढों का अंबार बन चुका है। हालात यह है कि यहां दोपहिया वाहन से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है।

इसी मार्ग पर लगभग 3 करोड़ की लागत से बना

Advertisement Box

नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम स्थित है, लेकिन इसके आसपास का क्षेत्र कचरा डंपिंग जोन में तब्दील हो गया है। यहां नगर पालिका द्वारा शहर का कचरा फेंका जा रहा है, जिसके कारण सड़क और आस-पास का इलाका गंदगी व दुर्गंध से भर गया है। नाले के पास बने मुक्तिधाम तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में एक्सपायरी दवाइयां और खाद्य पदार्थ भी खुलेआम फेंके जा रहे हैं, जिन्हें मवेशी खा रहे हैं। हाल ही में एक पिकअप भरकर एक्सपायरी पेय पदार्थ यहां फेंके गए, जिसकी बदबू असहनीय थी।

बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। सड़क

पर हर 10 कदम पर बड़े गड्ढे बने हैं, जिनमें पानी भरकर खतरनाक स्थिति पैदा कर देता है। सड़क की डामर परत लगभग गायब हो चुकी है और दोनों ओर का सोल्डर भी टूट गया है।

लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित यह इनडोर स्टेडियम और सड़क आज उपेक्षा का शिकार है। करोड़ों रुपये खर्च कर बने इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन तक नहीं हुआ और यह जर्जर हो चुका है। वहीं, गंदगी और अंधेरे से घिरा यह क्षेत्र शहरवासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

कुल मिलाकर, गदहाभाटा मार्ग और इनडोर स्टेडियम का इलाका आज विकास की जगह बदइंतजामी और गंदगी की मार झेल रहा है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]