Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, कटघोरा-बिलासपुर हाईवे को किया जाम…पहुंचे प्रशासन और पुलिस मौके पर ।

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा: जिले में लगातार जारी बिजली संकट के खिलाफ लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. पाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदनपुर के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से तंग आकर बिलासपुर–कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया. यह प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक चला, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 6 दिनों से वे बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो सुधार हुआ और न ही विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया.

Advertisement Box

मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा. बाद में प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, समझाइश दी और तत्काल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया. केवल मदनपुर ही नहीं, जिले के अन्य इलाके जैसे कटघोरा शहर और दीया टेल अंदर भी बिजली संकट से जूझ रहे हैं. दिन में कई घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे आमजन को पीने के पानी, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं दुकानदारों और लघु उद्योग संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली बेहद सुस्त है. बारिश के मौसम में भी विभाग की टीमें खराबियों को ठीक करने में न तो तत्परता दिखा रही हैं और न ही कोई जिम्मेदारी निभा रही हैं.

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]