Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युक्तियुक्तकरण से संगीता कंवर बनी तिलईडबरा की आशा, शिक्षकविहीन स्कूल में लौटी शिक्षा की रौशनी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

 

Advertisement Box

नियमित शिक्षिका की पदस्थापना से समय पर पहुँच रहे बच्चे, पढ़ाई में बढ़ी रुचि

कोरबा 05 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में स्थित छोटे से गांव तिलईडबरा में शिक्षा की तस्वीर अब बदलने लगी है। वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझते शासकीय प्राथमिक शाला में अब युक्तियुक्तकरण के तहत नियमित शिक्षिका श्रीमती संगीता कंवर की पदस्थापना की गई है, जिससे गांव में शिक्षा की नई रोशनी पहुंची है।

शिक्षिका संगीता कंवर ने विद्यालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही बच्चों को पढ़ाना प्रारंभ किया। आज वे नियमित रूप से कक्षाएं ले रही हैं और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दे रही है। शिक्षिका की उपस्थिति से बच्चों का मन भी पढ़ाई में मन जम रहा और वे भी अध्ययन में रुचि ले रहे।
संगीता कंवर बताती हैं कि प्रदेश सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से युक्तियुक्तकरण की नीति अपनाई है। इस नीति के अंतर्गत शाला व शिक्षकों का समुचित और आवश्यकतानुसार समायोजन किया गया, जिससे ऐसे विद्यालयों में भी शिक्षक पहुंच सके, जहां वर्षों से कोई शिक्षक नहीं था। ताकि हर बच्चे को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई के समान अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि तिलईडबरा का प्राथमिक शाला
कुछ समय से शिक्षकविहीन था, इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। पालक भी शिक्षक की कमी के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे। बच्चों की कक्षा संचालन के लिए आस-पास के विद्यालयों से शिक्षक की व्यवस्था किया जाता था, लेकिन वह पर्याप्त नहीं था।

गांव वासियों के लिए यह विद्यालय इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि वे अपने छोटे बच्चों को दूर के स्कूल नहीं भेज सकते थे। ऐसे में एक स्थायी शिक्षक की नियुक्ति लंबे समय से आवश्यक थी। अब जब युक्तियुक्तकरण नीति के तहत यहां शिक्षिका की नियुक्ति हुई है, तो बच्चों की पढ़ाई में भी नियमितता आई है। बच्चों में भी शाला आने में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। अब वे समय से पहले शाला पहुंचने लगे हैं। पालकों का कहना है कि अब उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं रही, क्योंकि उन्हें एक समर्पित शिक्षिका मिल गई है। जिससे अब उनके बच्चों को न केवल शिक्षा का अधिकार मिल रहा है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अनुभव भी हो रहा है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]