

सारंगढ़-बिलाईगढ़।संजना देवांगन
जनजातीय उत्थान को केंद्र में रखकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित धरतीआबा जनजाति उत्कर्ष योजना के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 17 गांवों में 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की 25 नवीनतम योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाएगा। प्रमुख योजनाओं में आधार कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, मातृ वंदना योजना और पीएम किसान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।
डॉ. संजय कन्नौजे ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों में कार्य “शिक्वेशन बेस” (मांग आधारित) किया जाएगा, ताकि हर पात्र हितग्राही को उचित लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामवासियों से 15 से 30 जून के बीच शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
इस पहल का उद्देश्य है – अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना और जनजातीय समुदाय का समग्र विकास सुनिश्चित करना।
ग्रामीणों से अपील है कि अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर पात्र योजनाओं में अपना पंजीयन कराएं।




















