Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी

Author Image
Written by
Chandramani Mahant

बिलासपुर,

Advertisement Box

छत्तीसगढ में चिरायु के नाम से प्रसिद्ध आरबीएसके टीम द्वारा एक बार फिर एक गरीब परिवार के बच्चे को नया जीवन मिला है। मस्तूरी चिरायु टीम पिछले कई वर्षों से लगातार स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में 6 सप्ताह से 18 वर्ष तक के बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।

इसी क्रम में सीपत क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 11 माह के एक बच्चे ध्रुवेश पुरी पिता नरेंद्र पुरी, माता – ज्योति पुरी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चा जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाया गया। चिरायु टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को जिला अस्पताल में रेफर किया और स्वयं चिरायु वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहां ईको, ब्लड टेस्ट सहित सभी आवश्यक जांच कराई गई। इसके बाद बच्चे को रायपुर मेकाहारा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां जांच में बच्चे को कॉम्प्लेक्स सायनोटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित पाया गया, जो एक गंभीर जन्मजात हृदय रोग है।

आगे की बेहतर चिकित्सा के लिए बच्चे को एम्स रायपुर एवं श्री सत्य साईं अस्पताल रायपुर में भी दिखाया गया। सभी रिपोर्ट्स को दिल्ली एम्स, अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल चेन्नई सहित विभिन्न उच्च स्तरीय अस्पतालों में भेजा गया।

अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल चेन्नई के डॉक्टरों ने रिपोर्ट का अध्ययन कर बच्चे के ओपन हार्ट सर्जरी की सहमति दी। शुरुआत में परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन चिरायु टीम ने लगातार काउंसलिंग कर उन्हें समझाया कि ऑपरेशन ही बच्चे के जीवन को बचा सकता है। अंततः माता-पिता तैयार हुए और टीम के सहयोग से 23 मार्च 2026 को बच्चे को चेन्नई भेजा गया। 25 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया और 1 अप्रैल 2026 को सफल ओपन हार्ट सर्जरी की गई। आज बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गरीब परिवार की नन्ही बच्ची के सफल ऑपरेशन पर खुशी प्रकट की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम को बधाई दी है।इस पूरे कार्य में चिरायु नोडल डॉक्टर डॉ. सौरभ शर्मा, बिलासपुर सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल,मस्तूरी बीएमओ डॉक्टर अनिल, बीपीएम भूपेंद्र देवांगन, डॉ मनीष सिंह, डॉक्टर सोनम धर्म बरगाह एवं पूर्णिमा सहित पूरी चिरायु टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।बच्चे के माता-पिता ने स्वास्थ्य विभाग, चिरायु टीम एवं छत्तीसगढ़ शासन का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए सच में जीवनदायिनी साबित हो रही है।

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम: 100% रिजल्ट, समीक्षा देवांगन ने हासिल किए 98.4% अंक
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम: 100% रिजल्ट, समीक्षा देवांगन ने हासिल किए 98.4% अंक

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश
आज फोकस में

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश

वेदांता प्लांट में भीषण विस्फोट: 17 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 19 घायल — सरकार और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
आज फोकस में

वेदांता प्लांट में भीषण विस्फोट: 17 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 19 घायल — सरकार और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

पनका (पनिका) समाज ST पुनः बहाली के लिए हुआ लामबंद, कोंडागांव में जिला स्तरीय महाबैठक सम्पन्न
आज फोकस में

पनका (पनिका) समाज ST पुनः बहाली के लिए हुआ लामबंद, कोंडागांव में जिला स्तरीय महाबैठक सम्पन्न

<span style=मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी">
आज फोकस में

मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी

रविंद्र दास महंत गिरफ्तार: रिश्तों की आड़ में दरिंदगी का खुलासा, अश्लील चैटिंग-वीडियो बने सबूत — पाली थाना प्रभारी एन.के. तिवारी मानवता की मिसाल
आज फोकस में

रविंद्र दास महंत गिरफ्तार: रिश्तों की आड़ में दरिंदगी का खुलासा, अश्लील चैटिंग-वीडियो बने सबूत — पाली थाना प्रभारी एन.के. तिवारी मानवता की मिसाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]