Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा 15 अप्रैल 2026। जिले में विकास योजनाओं को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement Box

कलेक्टर ने जनगणना 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार बढ़ाने तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के समय पर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर दुदावत ने जिले के खराब हैंडपंपों की मिशन मोड में मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों से सूची लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को पानी की समस्या से राहत मिल सके।

पीडीएस व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी सोसायटियों में समय पर खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने धीमी प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने, उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिलाने और आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने को कहा। उन्होंने टीबी मुक्त अभियान को गति देने के लिए एक्स-रे जांच बढ़ाने और सभी स्वास्थ्य संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल, आंगनबाड़ी और आवासीय भवनों में दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग और सेनेटरी कार्य तकनीकी प्राक्कलन (टीएस) के अनुरूप ही किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके साथ ही कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने कार्यों की अद्यतन जानकारी निर्माण पोर्टल पर जियो-टैगिंग और फोटो सहित अपलोड करने के लिए भी कहा।

बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता ही जिले के समग्र विकास की कुंजी है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]