Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम: 100% रिजल्ट, समीक्षा देवांगन ने हासिल किए 98.4% अंक

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा ,केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Advertisement Box

इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल सफलता हासिल की, बल्कि उच्च अंक प्राप्त कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया। कुल 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जो विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है।

कक्षा 10वीं की छात्रा समीक्षा देवांगन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बनीं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ाया है। इसके अलावा योगेश सिंह ने 97 प्रतिशत, रूद्र देवांगन ने 96.4 प्रतिशत और अंशिका चंद्रा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में सृजन दुबे (95%), स्वराज शर्मा (94.4%), सौम्या अग्रवाल (93.8%), तृशा प्रकाश (93.4%), अनन्या वर्मा (92.8%), दिविशा तिवारी (92.6%), वर्निका सिंह (92.6%), रिद्धिमा मालाकार (92.2%), जे. अखिल चहल (91.6%), अग्निप्रभा सरकार (91%), मन्नत कौर (90.4%), दिशा मिश्रा (90%) और पारुल डहरिया (90%) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी मेहनत के फल का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन प्रमोद झा, डायरेक्टर प्रांजल झा, मैनेजर डॉ. डी.के. आनंद एवं प्रभारी प्राचार्या रीता मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग और स्कूल की अनुशासित एवं सुदृढ़ शिक्षा प्रणाली को दिया। साथ ही यह भी बताया कि सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि विद्यार्थियों के नैतिक और सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से सफलता निश्चित है।

<span style=सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम: 100% रिजल्ट, समीक्षा देवांगन ने हासिल किए 98.4% अंक">
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम: 100% रिजल्ट, समीक्षा देवांगन ने हासिल किए 98.4% अंक

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश
आज फोकस में

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश

वेदांता प्लांट में भीषण विस्फोट: 17 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 19 घायल — सरकार और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
आज फोकस में

वेदांता प्लांट में भीषण विस्फोट: 17 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 19 घायल — सरकार और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

पनका (पनिका) समाज ST पुनः बहाली के लिए हुआ लामबंद, कोंडागांव में जिला स्तरीय महाबैठक सम्पन्न
आज फोकस में

पनका (पनिका) समाज ST पुनः बहाली के लिए हुआ लामबंद, कोंडागांव में जिला स्तरीय महाबैठक सम्पन्न

मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी
आज फोकस में

मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी

रविंद्र दास महंत गिरफ्तार: रिश्तों की आड़ में दरिंदगी का खुलासा, अश्लील चैटिंग-वीडियो बने सबूत — पाली थाना प्रभारी एन.के. तिवारी मानवता की मिसाल
आज फोकस में

रविंद्र दास महंत गिरफ्तार: रिश्तों की आड़ में दरिंदगी का खुलासा, अश्लील चैटिंग-वीडियो बने सबूत — पाली थाना प्रभारी एन.के. तिवारी मानवता की मिसाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]