Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रसोई गैस वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने कलेक्टर-एसपी की सख्त पहल, एजेंसियों को दिए स्पष्ट निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 12 अप्रैल 2026/
जिले में घरेलू रसोई गैस की सुचारू उपलब्धता, पारदर्शी वितरण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में गैस वितरक एजेंसियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस वितरण से जुड़ी अनियमितताओं जैसे अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग और अधिक कीमत वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के समय पर गैस उपलब्ध कराना है। किसी भी एजेंसी में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने एजेंसियों को निर्देशित किया कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो तथा उपभोक्ताओं को बुकिंग तिथि के अनुक्रम और “फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व” के आधार पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। सभी गैस एजेंसियों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने, बाहरी गतिविधियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त कैमरा लगाने तथा चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एजेंसियों को अपने परिसर में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया।

पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल ओटीपी ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही की जाए और बिना ओटीपी के किसी भी स्थिति में वितरण न हो। साथ ही 25 दिनों से पहले दोबारा सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी खाद्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिले में खाद्य आपूर्ति से संबंधित शिकायतों और सुझावों के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 9691901259 है। आम नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

प्रशासन की इस सख्त पहल से जिले में गैस वितरण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व सुव्यवस्थित होने की उम्मीद है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]