Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत की सख्ती: आमजन की समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 30 मार्च 2026/ जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन एक बार फिर सक्रिय नजर आया, जब कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहरी एवं दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें कलेक्टर ने बारीकी से सुनते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर दुदावत ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर विभाग पारदर्शिता के साथ कार्य करे।

Advertisement Box

विशेष रूप से बिजली बिल सुधार से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुरूप जिले में निरंतर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को राहत प्रदान करने पर जोर दिया गया। साथ ही, इन शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भी निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

आज आयोजित जनदर्शन में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली बिल सुधार, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, तालाब मरम्मत, स्वास्थ्य सहायता, पीएम किसान सम्मान निधि, सीमांकन एवं अतिक्रमण हटाने जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल रहीं। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन आवेदनों की जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर कुणाल दुदावत ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर नागरिक की आवाज को गंभीरता से सुना जा रहा है।

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]