
रायपुर/कोरबा, लौंग दास महंत।
प्रदेश में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के घर का सपना अब हकीकत बनता जा रहा है। केंद्र की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में अब तक 26 लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिससे लाखों परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है।
इस योजना के माध्यम से वर्षों से कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे परिवारों को अब पक्की छत नसीब हो रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में तेज गति से निर्माण कार्य जारी है, जिससे गरीबों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने इस योजना को प्राथमिकता देते हुए पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने का काम तेज किया है। मुख्यमंत्री ने कई अवसरों पर कहा है कि हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से शुरू हुई इस योजना ने देशभर में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। प्रदेश में भी इसका व्यापक असर दिखाई दे रहा है, जहां लाखों परिवार अब सुरक्षित आवास में रहकर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हैं।
सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ते कदम
पक्के घर मिलने से न केवल लोगों को सुरक्षा मिली है, बल्कि उनके आत्मसम्मान में भी वृद्धि हुई है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है।
सरकार की प्राथमिकता – हर गरीब को आवास
राज्य सरकार द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रह जाए।
अपने क्षेत्र की ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें, एवं खबर/विज्ञापन हेतु संपर्क करें। 7898329601 पर।

पक्के घर का सपना हुआ साकार, 26 लाख से अधिक परिवारों को मिला अपना आशियाना">



















