Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह का जन्मदिन जिले भर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंत्रीमंडल के सदस्यों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement Box

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. पवन कुमार सिंह को जनसेवा के प्रति समर्पित, कर्मठ और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने जनपद सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर उनके गृह ग्राम तोमन में भी विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर तथा मिठाई बांटकर उनका जन्मदिन मनाया। गांव में जगह-जगह शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु की कामना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. पवन कुमार सिंह का सरल स्वभाव, सक्रिय कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता बनाती है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन भी लगातार मजबूत हो रहा है।

जन्मदिन के अवसर पर जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की। पूरे दिन बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा और समर्थकों ने इसे उत्सव के रूप में मनाया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]