Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 01 मई 2026। जिले में सुशासन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत धनरास में सुशासन तिहार का शुभारंभ किया गया। 01 मई से 10 जून तक आयोजित इस अभियान के प्रथम दिवस जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

Advertisement Box

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कुल 332 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 103 का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण, पंचायत, राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जिले में 37 शिविर आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित योजनाएं तथा राज्य में विष्णु देव साय के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को सुधार रही हैं।

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि यह तिहार ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर सभी विभागों की उपलब्धता से ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है।

शिविर में प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पांडे, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम तन्मय खन्ना सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन मंत्री द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, कृषि पंप, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, मछली जाल एवं आइस बॉक्स वितरित किए गए। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]