Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों का अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Author Image
Written by
Chandramani Mahant

 

बिलासपुर/मस्तूरी। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ऑपरेशन के बाद एक आरक्षक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Box

 

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही निवासी सत्यकुमार पाटले (36) सरकंडा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। 26 अप्रैल को उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पथरी (स्टोन) की पुष्टि की और ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद उनका ऑपरेशन किया गया।

 

बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति सामान्य बताई थी और खतरे से बाहर बताया था। लेकिन इसके अगले ही दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

 

मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने समय पर उचित इलाज नहीं दिया। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सही उपचार किया जाता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी।

 

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

 

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अस्पताल के अनुसार ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा था और मरीज की स्थिति स्थिर थी। प्रबंधन का कहना है कि अचानक हार्ट अटैक आने के कारण मरीज की मौत हुई है और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सभी की निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।

जीजा की हत्या में साले को आजीवन कारावास: पुलिस की मजबूत जांच और सख्त पैरवी से मिला न्याय
आज फोकस में

जीजा की हत्या में साले को आजीवन कारावास: पुलिस की मजबूत जांच और सख्त पैरवी से मिला न्याय

<span style=ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों का अस्पताल पर लापरवाही का आरोप">
आज फोकस में

ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों का अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

सजग कोरबा: दुरांचल पसान में जागरूकता की अलख, जनसहभागिता से सुरक्षित समाज की पहल
आज फोकस में

सजग कोरबा: दुरांचल पसान में जागरूकता की अलख, जनसहभागिता से सुरक्षित समाज की पहल

नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान” — आश्रम शाला बिंझरा में परिणाम वितरण, शिक्षकों की मेहनत रंग लाई
आज फोकस में

नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान” — आश्रम शाला बिंझरा में परिणाम वितरण, शिक्षकों की मेहनत रंग लाई

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन
आज फोकस में

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”
आज फोकस में

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]