Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत उरगा मंडल स्तरीय 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अटल समरसता भवन, बस स्टैंड तिलकेजा में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मार्च शुक्रवार शाम 05:00 बजे से शुरू होकर 14 मार्च शनिवार शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मंडल के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रथम दिवस के सत्र मे भाग लिया।


प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान, संगठनात्मक क्षमता और कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश स्तर के विषय वक्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ता की भूमिका, अनुशासन, संगठन विस्तार और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण के दौरान सभी सत्रों में समय पालन और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ की गई तथा समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ और विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
मण्डल अध्यक्ष किशन साव से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस के प्रथम सत्र के वक्ता डॉ पवन सिँह जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा रहे वहीं अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने किया। द्वितीय सत्र के वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग जी एवं अध्यक्षता राम मनोहर सोनी ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग में शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला एवं राज्य स्तर के कार्यकर्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम, विचार सत्र, संवाद एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से अवगत कराया गया।
आयोजकों द्वारा प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार, भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही परिसर की सजावट सादगीपूर्ण रखते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान देने का संदेश दिया गया।
मंडल अध्यक्ष किशन साव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने और उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में मिली सीख को समाज और संगठन के कार्यों में लागू करने का आह्वान किया।
आज द्वितीय मे 5 सत्र होंगे जिनके प्रदेश एवं जिला स्तर के रहेंगे।

Advertisement Box

ढपढप बनेगा आस्था का महाकुंभ – 28 मार्च से पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से गूंजेगी दिव्य हनुमत कथा
आज फोकस में

ढपढप बनेगा आस्था का महाकुंभ – 28 मार्च से पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से गूंजेगी दिव्य हनुमत कथा

<span style=पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन">
आज फोकस में

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खातों में पहुँचेगी राहत की राशि को
आज फोकस में

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खातों में पहुँचेगी राहत की राशि को

बालोद जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता एजेंसी संचालकों की बैठक में उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
आज फोकस में

बालोद जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता एजेंसी संचालकों की बैठक में उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम जुंगेरा पहुंचकर डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्य का लिया जायजा ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की ली जानकारी
आज फोकस में

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम जुंगेरा पहुंचकर डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्य का लिया जायजा ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की ली जानकारी

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त
आज फोकस में

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]