Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा में अनुराग दुहलानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनते ही युवाओं में उत्साह

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा/कटघोरा: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस सूची में कटघोरा क्षेत्र के ऊर्जावान युवा नेता अनुराग दुहलानी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन से जिला कोरबा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। यह घोषणा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा की गई।

जारी सूची के अनुसार कटघोरा क्षेत्र के सक्रिय और जुझारू युवा कार्यकर्ता अनुराग दुहलानी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे अनुराग दुहलानी की नियुक्ति को पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति के बाद कटघोरा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा। साथ ही संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनुराग दुहलानी जैसे ऊर्जावान और सक्रिय युवा को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

राशन वितरण में अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, फूड इंस्पेक्टर की चुप्पी पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

राशन वितरण में अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, फूड इंस्पेक्टर की चुप्पी पर भी उठे सवाल

कनौजिया श्रीवास समाज का होली मिलन समारोह 10 मार्च को कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ
आज फोकस में

कनौजिया श्रीवास समाज का होली मिलन समारोह 10 मार्च को कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ

तालियों की गूंज से खिला बचपन: आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
आज फोकस में

तालियों की गूंज से खिला बचपन: आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

<span style=कटघोरा में अनुराग दुहलानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनते ही युवाओं में उत्साह">
आज फोकस में

कटघोरा में अनुराग दुहलानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनते ही युवाओं में उत्साह

बिलासपुर में 3 से 5 अप्रैल तक स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
आज फोकस में

बिलासपुर में 3 से 5 अप्रैल तक स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

कनौजिया श्रीवास समाज के नव निर्वाचित टीम का प्रथम होली मिलन समारोह अध्यक्ष नारायण श्रीवास के नेतृत्व में 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे कनौजिया श्रीवास समाज भवन चिंगराजपारा में रखा गया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कनौजिया श्रीवास समाज के नव निर्वाचित टीम का प्रथम होली मिलन समारोह अध्यक्ष नारायण श्रीवास के नेतृत्व में 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे कनौजिया श्रीवास समाज भवन चिंगराजपारा में रखा गया है

जिला न्यायालय बालोद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान महिला न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

[footer_news_ticker]