Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर कुणाल दुदावत पहुंचे किसानों के खेतों तक, मूंगफली-उड़द और मक्का की लहलहाती फसलों का किया अवलोकन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

शकरकंद, पपीता जैसी लाभदायक फसलों की खेती के लिए किसानों को किया प्रेरित, बिजली समस्या पर दिए तत्काल निर्देश

कोरबा, 08 मार्च 2026।
जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल में किसानों की मेहनत और खेतों की हरियाली को नजदीक से देखने कलेक्टर कुणाल दुदावत खुद खेतों तक पहुंचे। घने साल जंगलों और सूखे खेतों के बीच जब उनका काफिला आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक लबेद जलाशय से सिंचित क्षेत्र में हरे-भरे खेतों का मनोहारी दृश्य सामने आया। गर्मी के मौसम में भी मूंगफली, उड़द और मक्का की लहलहाती फसलों को देखकर कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाई और सीधे खेतों में उतरकर किसानों से बातचीत की।

Advertisement Box

कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बरपाली के कलमीटिकरा क्षेत्र में पहुंचकर कलेक्टर ने किसानों द्वारा की जा रही फसल उत्पादन की गतिविधियों का करीब से अवलोकन किया। खेतों की मेड़ों से होते हुए वे सीधे फसल के बीच पहुंचे और किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए खेती की पद्धतियों और शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली।

किसान टीकाराम राठिया और सहदेव राठिया ने बताया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत उन्हें खेती के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। धान की फसल बेचने के बाद कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 28 फरवरी को उनके खातों में जमा हो चुकी है। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज और तकनीकी मार्गदर्शन भी समय-समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पास स्थित लबेद जलाशय से पर्याप्त पानी मिलने के कारण गर्मी के मौसम में भी खेती करना संभव हो पाया है।

किसानों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मक्का, डीएमएफ मद से मूंगफली और दलहन आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत उड़द की खेती की जा रही है। वर्तमान में लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का, 9 हेक्टेयर में उड़द और 21 हेक्टेयर में मूंगफली की खेती की जा रही है। कलेक्टर ने खेत में खड़े होकर फसलों का अवलोकन किया और किसानों को शकरकंद, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विविध फसलों को अपनाने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होती है और खेती अधिक लाभकारी बनती है।

दौरे के दौरान किसानों ने सिंचाई के समय बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या भी कलेक्टर के सामने रखी। इस पर कलेक्टर ने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कुछ किसानों ने यह भी बताया कि खेतों तक लगाए गए बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस पर भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम कलमीटिकरा के किसानों ने लबेद जलाशय के पास पुल निर्माण की मांग भी कलेक्टर के सामने रखी। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खेतों की मेड़ों पर लगभग एक किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर स्थल का निरीक्षण किया और जल संसाधन विभाग को पुल निर्माण की संभावनाओं का परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम मुढूनारा में किसान टीकाराम द्वारा लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई पद्धति से की जा रही तरबूज की खेती का भी निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि गांव के पांच किसान मिलकर वर्ष में तीन बार फसल लेते हैं, जिससे प्रत्येक किसान को लगभग एक लाख रुपये तक की आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले और एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बिलासपुर में 3 से 5 अप्रैल तक स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
आज फोकस में

बिलासपुर में 3 से 5 अप्रैल तक स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

कनौजिया श्रीवास समाज के नव निर्वाचित टीम का प्रथम होली मिलन समारोह अध्यक्ष नारायण श्रीवास के नेतृत्व में 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे कनौजिया श्रीवास समाज भवन चिंगराजपारा में रखा गया है

जिला न्यायालय बालोद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान महिला न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारी: गंगा पटेल बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
आज फोकस में

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारी: गंगा पटेल बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई ऊर्जा: मनोज डिक्सेना बने जिलामंत्री, पाली-तानाखार में संगठन मजबूत करने का संकल्प
आज फोकस में

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई ऊर्जा: मनोज डिक्सेना बने जिलामंत्री, पाली-तानाखार में संगठन मजबूत करने का संकल्प

मछुआ महासंघ के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया
आज फोकस में

मछुआ महासंघ के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कनौजिया श्रीवास समाज के नव निर्वाचित टीम का प्रथम होली मिलन समारोह अध्यक्ष नारायण श्रीवास के नेतृत्व में 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे कनौजिया श्रीवास समाज भवन चिंगराजपारा में रखा गया है

जिला न्यायालय बालोद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान महिला न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

[footer_news_ticker]